फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम से मिले राजनीतिक दल के नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम से मिले राजनीतिक दल

आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा की विशेष सचिव रीना मित्रा की अध्यक्षता में पहुंची टीम का सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने स्वागत किया और उसे अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
टीम के सदस्याें से कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने मिलकर लोगों की दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया और ज्ञापन पत्र सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के वरिष्ठ उप प्रधान कर्ण भगत ने विशेष सचिव रीना मित्रा को सौंपे ज्ञापनपत्र में पाक फायरिंग के चलते ग्रामीणाें के घायल हो जाने ने सई, अब्दुल्लियां, व्यासपुर के लोगाें के लिए अलग-अलग क्रिटिकल केयर एंबुलेंस मुहैया करवाने के साथ कश्मीरी पंडितों की तर्ज पर माइग्रेंट कैंप की तरह कालोनियां बनाने की मांग की। बार्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत मुहैया करवाई 50 करोड़ रुपये की राशि में से पांच प्रतिशत राशि से बंकरों का निर्माण ही हो पाया है। आरएस पुरा व सुचेतगढ़ के सीमांत क्षेत्र में मोबाइल स्कूल व मोबाइल ब्लड बैंक आरएस पुरा के अस्पताल में खुलवाने की मांग की। ताकि पाकिस्तान की गोलाबारी से घायल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि बार्डर के रहने वाले युवाओं के लिए स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भर्ती करने व 25 वर्षों से तारबंदी में आई भूमि की बकाया राहत राशि मुहैया करवाई जाए। उन्हाेंने कहा कि पाक द्वारा गोलाबारी करने पर लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार की और से कोई राहत राशि मुहैया नहीं करवाई गई। राहत राशि नहीं मिलने पर कई लोगों द्वारा सरकार के खिलाफ कोर्ट में जाकर इंसाफ मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव फलोरा पंचायत के पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह, पूर्व सरपंच चौ रछपाल सिंह, पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह, पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल भगत, ओमकार सिंह, कस्तूरी सिंह कैलाश, पूर्व सरपंच चौ देवराज, नायब सरपंच मान सिंह सहित ग्रामीणों ने आंतरिक सुरक्षा की विशेष सचिव रीना मित्रा को सीमांत क्षेत्र में पांच- पांच मरले का सुरक्षित स्थानों पर प्लाट मुहैया करवाए की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें