श्रीनगर। हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को शनिवार को घर में नजरबंद रखा गया। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने नगीन स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इस वजह से उन्होंने फोन से ईद की तकरीर की। सैयद अली शाह गिलानी भी नजरबंद हैं। शुक्रवार को जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था, जिन्हें शनिवार को रिहा किया गया।