फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने 15 दिन बाद ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौडियां। खौड के दस गांवों में किसानों की जमीनों को सिंचाई करने वाली एकमात्र नहर की सफाई का काम शुरू हो गया। सिंचाई विभाग ने 15 साल बाद नहर की सफाई का काम कराया। किसान सतपाल चौधरी, विजय शर्मा, मदन लाल शर्मा, तरसेम सिंह आदि ने बताया मट्टू नहर नंबर तीन के पानी से खौड, खौड कैंप, मट्ट अप्पर, मट्टू लोअर, देरियां जटां दे कोठे, ढलन भोरपूर आदि के किसानों की जमीनों को सिंचाई मिलती है। पिछले 15 सालों से विभाग सफाई की लीपापोती करता रहा। कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। नहर के अंतिम छोर तक सफाई का काम नहीं चला। पानी की सप्लाई अंतिम छोर तक नहीं पहुंचने के कारण धान की फसल भी प्रभावित हो रही थी। पहले हर साल नहर की सफाई होती थी। इस बार सफाई बेहतर होने से किसानों ने राहत पाई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि सिंचाई को लेकर बीडीओ विभाग के अधिकार थे। अब उनके पास दोबारा अधिकार आने से इसकी सफाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें