कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) में 21 जून से चल रहे तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसएमवीडीयू के रजिस्ट्रार प्रो. वीके भट ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। डा. मधुमंगल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का को-आर्डिनेशन किया।