सांबा। जिला के पहाड़ी क्षेत्र के धार्मिक स्थल बाबा गौरण में डुग्गर मंच जम्मू व श्राइन बोर्ड जम्मू के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा शिवो की पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डीसी सांबा शीतल नंदा मुख्य अतिथि थी। तहसीलदार सांबा आरके रठौर और पुस्तक के लेखक डा जगदीप सिंह संबयाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा की धार्मिक स्थानों के लिए लिखी जाने वाली पुस्तकें हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होती हैं। साहित्यकार मोहन सिंह सलाथिया ने मंच संचालन किया। डोगरी गीतकार सीएस काटल ने बाबा शिबो की भेंटों से समा बांधा। वही,ं डुग्गर मंच के सदस्य जेडईओ शिव चरण सिंह संब्याल, सीता राम सपोलिया, देस राज शर्मा, डा रंजीत सिंह और मदन लाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।