सांबा। घगवाल में नालियाें में गंदगी भर जाने से बारिश से बाजाराें में गंदगी फैल जाने पर स्थानीय लोगाें ने एसडीएम एनडी शर्मा से भेंट की। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजारों में नालियाें की काफी खस्ता हालत है। नालियों में गंदगी भर जाने से थोड़ी सी बारिश होने पर सारी गंदगी सड़काें पर आती है। जिससे लोगाें को आने जाने में परेशानी बनी रहती है। इस पर एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया की इस पर शीघ्र कार्रवाई करेंगे। एसडीएम ने मौके पर ही नालियों को साफ करने के आदेश दिए। ताकि आम लोगो को दिक्कतो का सामना ना करना पडे़।