जम्मू (ब्यूरो)। शिक्षा निदेशालय रूपनगर में अध्यापकों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर तीन दिन चलेगा। इसमें अध्यापकों को सोशल साइंस और मैथ विषय के जटिल पहलुओं को विस्तार से समझाया जाएगा। इस दौरान अध्यापकों को आसान तरीके से पहलुओं को छात्रों को समझाने के गुर भी सिखाए जाएंगे। ज्वाइंट डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अध्यापकों के लिए विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। इसमें सोशल साइंस और मैथ से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं।