पुंछ। जिले की सूरनकोट तहसील के पर्यटन स्थल नूरी छंब में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहने से कालीदास नामक व्यक्ति की मौत हो गई। शव 200 मीटर दूर सूरन नदी में बरामद किया गया। कालीदास बैरामगला में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। नूरी छंब में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अमर उजाला के 19 जून के अंक में मृतक की शिनाख्त करने वाले जलास के युवक हनी शर्मा का नाम भूलवश मृतक की जगह छप गया था। इस भूल के लिए बेहद खेद है। अमर उजाला परिवार हनी शर्मा की लंबी उम्र की कामना करता है।