दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के वाहन के नीचे आकर एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक 12 साल की बच्ची का नाम अरूफा फारूक है, जो जिले के अगलार ज़ैनापोरा की रहने वाली है।
घटना उस वक्त की है जब बच्ची सुबह घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी वहां से गुजरने वाले एक सेना के वाहन से टकरा गई। बच्ची को सेना के जवानों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उसे काफी चोट पहुंची है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।