फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगाण के दौरान सेल्फी लेने वाले छात्रों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत के समय खड़े न होने व बैठ कर सेल्फी लेने के मामले ने तूल पकड़ ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विवि प्रशासन का पुतला फूंका और बैठ कर सेल्फी लेने वाले छात्रों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें विवि से बर्खास्त करने की मांग की। तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इस अवसर पर विवि में चल रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि विवि के छात्र यदि देश का सम्मान नहीं करते हैं तो उन्हें विवि में पढ़ाई करने का कोई अधिकार नहीं है। गुस्साए छात्रों ने जिला प्रशासन व पुलिस से मांग करते हुए कहा कि वह विवि के उन छात्रों को जल्द गिरफ्तार करे। जिन्होंने राष्ट्रीय गीत के समय बैठ कर सेल्फी ली। गीत का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के पास पुख्ता सबूत के रूप में विडियो है और फोटो भी है। जिससे साफ जाहिर होता है कि छात्रों ने जानबूझ कर राष्ट्रीय गीत का सम्मान नहीं किया । वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने विवि प्रशासन से भी मांग करते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें जल्द विवि से बर्खास्त करे। छात्रों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि मामले को तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक विवि प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। वहीं, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही विवि ने कार्रवाई नहीं की व पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें