फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दौर में अलगाववादियों से बिना वार्ता लौटेंगे दिनेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने रियासत के पहले दौरे में अलगाववादियों से बिना वार्ता किए ही लौट जाएंगे। वार्ताकार ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों से बातचीत की कोशिश उनकी तरफ से अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

कश्मीर में तीन दिवसीय दौरे के बाद वीरवार को जम्मू पहुंचे दिनेश्वर शर्मा ने अलगाववादियों से बातचीत के प्रयास के सवाल पर एक शब्द में जवाब दिया ‘नो’। जम्मू में शर्मा ने राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और अपने कश्मीर दौरे के अलावा अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। वीरवार को श्रीनगर में डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह भी भेंट की और दोनों श्रीनगर से जम्मू एक साथ आए। जम्मू में चीफ सेक्रेटरी ने दिनेश्वर का स्वागत किया।
जम्मू में वार्ताकार से पहले दिन भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और पार्टी का पक्ष उनके समक्ष रखा। भाजपा ने अपना ही राग अलापते हुए नोटबंदी, पत्थरबाजी, आतंकी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर बात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद गेस्ट हाउस से बाहर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पार्टी ने वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से कहा कि एनआईए और परिवर्तन निदेशालय की जांच में जो अलगाववादी दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आतंकवादियों के समर्थकों पर भी सख्ती बरती जाए। रियासत के तीनों क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के साथ विकास के मामलों में बराबरी का व्यवहार हो। कश्मीरी पंडित विस्थापितों को विश्वास में लेकर घाटी वापसी सुनिश्चित की जाए और जम्मू संभाग की आकांक्षाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। इससे पूर्व मुख्य सचिव बीबी व्यास और मंडलायुक्त एमके भंडारी ने भी वार्ताकार से मुलाकात की।
विज्ञापन

विस्थापित कश्मीरी पंडितों का मन टटोलेंगे वार्ताकार
केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा जम्मू में शुक्रवार को कश्मीरी पंडित विस्थापितों का मन टटोलेंगे। खासतौर पर कश्मीर में पुनर्वास संबंधी विषय पर विस्थापितों की इच्छा को जानने की उनकी कोशिश रहेगी। दरअसल, कश्मीर में आतंकवाद का दंश अपने घरों को छोड़कर जम्मू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे कश्मीरी हिंदू सबसे ज्यादा पीड़ित रहे हैं।
राज्यपाल से वार्ताकार दिनेश्वर को मिली सलाह
केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने वीरवार को रात्रि भोज पर राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान दिनेश्वर शर्मा को सलाह दी कि किसी समूह के बारे में प्रारंभिक कोई भी धारणा बनाने के बजाय वह वार्ता को नियमित रूप से जारी रखें और सबका पक्ष सुने खासतौर से बातचीत पर जिन संगठनों की दृढ़ आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें