बिश्नाह। सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध व्यक्ति ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मोर्चापुर में रहने वाले 85 वर्षीय मग्गर राम पुत्र संगन राम को गांव में ही बीते शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे सतवारी में स्थित सेना के अस्पताल में उपचार जारी था। जबकि मंगलवार को वृद्ध व्यक्ति ने जख्मों के ताप को न सहते हुए उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।