अकनूर। गांव बडगल में रिश्तेदार ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। तल गांव की रहने वाली नाबालिक युवती अपनी रिश्तेदारी में बडगल गांव आई हुई थी। इसी दौरान युवती के रिश्तेदार ने उसका दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।गांव बडगल में अपने रिश्तेदार के यहां आकर रहने आई युवती का रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। युवती इसकी जानकारी अन्य रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से घटना की जानकारी ली। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस की पूछताछ पता चला की युवक शादीशुदा है।