वीरवार को विधायक राजीव शर्मा ने पंचायत भोमाल में पीएच विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करवाया। यह पाइपलाइन भोमाल पंचायत के कई क्षेत्र से हो कर कई घरों को पानी की किल्लात को दूर करेगी।इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा विधायक ने कहा ब्लाक में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जिसमें कई गांवों में नए टयूबवैल बनाऐ हैं। तो कई जगहों पर पानी की किल्लात को दूर करने के लिए पाइप लाईन विछाई जा रही है। उन्होंने कहा पूर्व सरकार के दौरान कई अनियमितताएं बरती गई हैं। जिससे आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कडे़ फैसले लेने के लिए सक्षम है। इस अवसर पर अशोक मित्रा, दलबीर पवार, राकेश शर्मा , गारो देवी भी उपस्थित थे।