जम्मू। सेना के द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई है। उत्तरी कश्मीर के एक गांव में एक सिविल पोर्टर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराने के लिए सेना द्वारा हेलीकॉप्टर मुहैया कराया गया। दूरस्थ क्षेत्र में सेना की इस कार्रवाई से न सिर्फ पोर्टर को सही समय पर इलाज मिल सका बल्कि उसके जीवन की भी रक्षा हो सकी। इस तस्वीर को सेना की चिनार कॉर्प की ओर से अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया गया है।