सांबा। सिडको के प्रथम फेज में ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सिडको कांप्लेक्स के पास अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके बाद बाइक ट्रक में फंस ही रह गई। हादसे में प्रवीण कुमार पुत्र मदन लाल निवासी पक्की मंडी सांबा और अनिल कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। देर रात दोनों ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। ब्यूरो