फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रही बंद

विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर मोड़ इलाके में रविवार रात को पस्सियां गिरने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने पस्सियों को हटाने का काम शुरू कर दिया। रात नौ बजे मार्ग के खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रात करीब साढे़ सात बजे अचानक ही मोड़ इलाके में पहाड़ी पस्सियां सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर गिरी। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो शहर के जखैनी इलाके से वाहनों के घाटी की तरफ बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

वहीं पुलिस ने पस्सियों को हटाकर मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी को मौके पर भेज दिया। कई पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग के खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू तो हुई, लेकिन इसके बाद राजमार्ग जाम की स्थिति बन गई। वाहन रेंग रेंग कर आगे बढ़ने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें