बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत बिजली की करंट लगने के कारण 20 वर्षीय युवक की मांटू राय पुत्र शंभू राय निवासी गोपालगंज मौजूदा समय बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मांटू राय बाड़ी ब्राह्मणा में एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया गया है कि काम करने के दौरान उसे बिजली का करंट लगा । जिसके बाद मांटू के साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों उसे जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।