फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के प्रशिक्षुओं ने परेड के लिए की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कठुआ।
पुलिस परेड में कदम से कदम मिलाना हो या फिर राज्य के मौजूदा हालात में काउंटर इंसरजेंसी आपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस की भूमिका। इन दिनों जिला पुलिस लाइन में चल रही पुलिस प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड से पूर्व की रिहर्सल में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के अलग-अलग जिलों से जहां अक्सर पत्थरबाज और आतंकी संगठन दहशत फैलाते रहते हैं, वहां से बड़ी संख्या में नौजवान बीते साल जम्मू कश्मीर पुलिस में भर्ती होने की मंशा से आगे आए। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद इनको फौलाद का बना दिया गया। इन जवानों को जहां पत्थरबाजी के हालातों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है, वहीं आतंकियों की देशविरोधी मंशा को नाकाम करने के लिए भी पूरी तरह से प्रशिक्षण हासिल है। बर्फबारी वाले इलाके में दिन रात आतंकियों की हर मंशा को नाकाम करने के लिए तैयार इन जवानों ने जिला पुलिस लाइन कठुआ में प्रशिक्षण के अपने जौहर रिहर्सल के दौरान दिखाए तो देखने वाले भी दंग रह गए। सोमवार को आईजी जेपी सिंह के साथ-साथ एआईजी समीर रेखी, एसएसपी पीटीएस रंजीत कंवर ने पुलिस प्रशिक्षुओं की रिहर्सल का मुआयना किया। 29 नवंबर को प्रस्तावित इन प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड में सलामी लेने राज्य की मुखिया महबूबा मुफ्ती स्वयं पहुंच रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर संभाग से आगे आए कुल 947 प्रशिक्षु जिला पुलिस लाइन कठुआ में प्रशिक्षण हासिल कर रहे थे जिनका प्रशिक्षण गत वर्ष नवंबर में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें