फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से फरार कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी। शहर के ढांगरी जिला जेल में बंद अंडर ट्रायल शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। पुलिस उसे सेशन कोर्ट में पेश कर वापस जिला जेल ले जा रही थी। एसएसपी ने एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर मुरादपूर निवासी अंडर ट्रायल मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद शफी के खिलाफ नौशेरा पुलिस थाने में केस चल रहा था। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जिला जेल ढांगरी में बंद था। शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेशी के लिए सेशन कोर्ट लाया। पेशी के बाद वह जब वापस लौट रहा था तो उसने रास्ते में पुलिस पार्टी को किसी तरह चकमा दिया व फरार हो गया। अंडर ट्रायल के फरार होने के फौरन बाद पुलिस ने सभी नाकों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। एसएसपी राजोरी ने आरोपी को कोर्ट में लाने व ले जाने वाले पुलिस के एएसआई सहित तीन जवानों को तत्काल सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए। एसएसपी युगल मनहास ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पुलिस के एसिसटेंट सब इंसपेक्टर दीन मोहम्मद, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सफूर और जवान गुलाम मुस्तफा को तत्काल सस्पेंड कर दिया। तीनों के खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते आरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने फरार अंडर ट्रायल का फोटो वायरल कर उसे दोबारा से धर दबोचने के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें