विजयपुर। पीडीपी दफ्तर में पार्टी के महा सचिव गार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें लोगों की परेशानियों को सुना गया। लोगोें ने बताया कि कुछ लोग कुण्डियां डालकर बिजली की चोरी करते हैं जिससे इलाके में बिजली की काफ़ी कमी चल रही है और जो कुछ समय के लिए आती है वह लो वोलटेज रहती है। इसपर गार सिंह ने कहा कि लोगों की परेशानियों को विभाग के उच्च अधिकारियों को बताकर हल करवा दिया जाएगा। ब्यूरो
विजयपुर। नेकां के पूर्व उद्योग मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने विजयपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की परेशानियों को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा-पीडीपी की सरकार के सत्ता में आने के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उनपर अमल नहीं कर रही है।