जम्मू। डोगरा फ्रंट व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जीएसटी को जम्मू-कश्मीर में लागू करने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक टैक्स के आधार पर रियासत में भी लोगों को एक टैक्स के तहत लाया जाए। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि अगर कश्मीर के व्यापारी जीएसटी के समर्थन में नहीं हैं, तो सरकार को इसे जम्मू और लद्दाख क्षेत्र में लागू कर देना चाहिए। अगर काजू और सौंगी पर पांच फीसदी जीएसटी है, तो राज्य के लोग ड्राई फ्रूट पर 12 फीसदी क्यों टैक्स दें। इसी तरह राज्य में कई पदार्थ ऐसे हैं जिन पर देश के अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा टैक्स लगाया गया है। अनुच्छेद 370 के नाम पर राज्य में जीएसटी लागू न करके उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदर्शन में बीरबल, गोलू, सुशील, अर्जुन, सांजी, अश्विनी, दिलबाग आदि शामिल रहे।