कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा के चीफ कमांडर जीनतुल इस्लाम का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो अन्य आतंकियों को सटीक निशाना लगाने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है। वीडियो कुछ महीने पहले का लग रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 4 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में लश्कर कमांडर अन्य आतंकियों को सटीक निशाना लगाने की कला सिखा रहा है। इस वीडियो में वह उनसे शुरू में ही यह कह रहा है कि आज वो उन्हें यह सिखाएगा कि टारगेट कैसे किया जाता है, बंदूक कैसे पकड़ी जाती है, बंदूक पर कैसे नियंत्रण किया जाता है।
निशाना सटीक लगाने के लिए सांस पर काबू रखना काफी जरूरी है। गौरतलब है कि निशाना लगाने के तरीके के अलावा वह आतंकियों को गन की सेटिंग और अन्य चीजों की जानकारी देता हुआ दिखाया गया।
इस विडियो में जीनतुल के अलावा पांच अन्य आतंकी है, लेकिन यह वीडियो पतझड़ के मौसम का लग रहा है। हालांकि इस विडियो की किसी द्वारा कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ कि किसी आतंकी कमांडर द्वारा ट्रेनिंग का वीडियो जारी किया गया हो।