फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगाए टावर का मुआवजा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरां साहिब। आरएस पुरा विधानसभा के किसानों ने सटरलाइट कंपनी द्वारा सांबा-अमरागढ़ 400 केवी की लाइन डालने का विरोध किया है। उन्होंने कहना है कि कृषि भूमि पर टावर लगाने और खतों के ऊपर से गुजरने वाली तारों की राहत राशि मुहैया करवाया जाए। इस दौरान उन्होंने सरकार और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व विधायक प्रो. गारु राम भगत की अध्यक्षता में विरोध- प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहत राशि जल्द से जल्द देने को कहा। पूर्व विधायक भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन के अनुसार किसानों की भूमि पर टावर लगाने और तारों डालने पर राहत राशि देने का प्रावधान है। बावजूद प्रशासन ने अभी तक किसानों की सुध नहीं ली है। इसके चलते फिंदड, खौड, टांडा, ममका, किरपिंड, कुल्लिया, नडी के किसानों आंदोलन करने का मजबूर हैं। संबंधित कंपनी किसानों की कृषि योग्य भूमि का सरकारी रेट के मुताबिक चार गुणा राहत राशि देने के बजाए किसानों की अनदेखी कर रही है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों की जमीन पर कब्जा कर बिना सर्वे के 400 केवी की लाइन लगाने के लिए पोल लगाएं जा रहे हैं। डिवकाम, जिलाधीश, एसडीएम व सटरलाइट कंपनी के अधिकारी केंद्र की गाइड लाइन के मुताबिक किसानों को राहत राशि नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोहिंद्र सिंह, फुमन सिंह, बचन कौर, मदन लाल, संजीव पाल, तरसेम लाल, प्रेम चंद्र, भजन सिंह, चरण सिंह, मान सिंह, सतवंत सिंह ने कहा कि उनके साथ इंसाफ नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें