जम्मू विश्वविद्यालय समेत रियासत के दूसरे कालेजों के शिक्षक अब पढ़ाने का नया तौर-तरीका सीखेंगे। प्रैक्टिकल के दौरान आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कोर्स पैटर्न में यूनिफार्मिटी और प्रैक्टिकल अपग्रेडेशन हो, इसकी ट्रेनिंग जम्मू विश्वविद्यालय में आने वाली नौ जनवरी से होगी, जो आने वाली 16 जनवरी तक चलेगी।
बोर्ड आफ स्टडीज के दौरान अक्सर यह समस्या सामने आती थी। कोर्स पैटर्न का अलग होना, कोर्स मैटीरियल की कमी, ट्रांसफरेबल जॉब जैसी कई बातें प्रैक्टिकल में दिक्कत बनती थी। इन्हें दूर करने केलिए कार्यशाला की रूपरेखा तैयार की गई है।
विश्वविद्यालय की जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. सीमा लंगर के मुताबिक कार्यशाला में प्रैक्टिकल अपग्रेडेशन पर बात होगी। जहां मैटीरियल नहीं है, वहां केलिए मैटीरियल उपलब्ध कराया जाएगा। एक हफ्ते की कार्यशाला के दौरान प्रैक्टिकल से जुड़े हर पहलू पर बात करने की कोशिश की जाएगी।