फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील के किनारे एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर।
डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास सोमवार सुबह आग लगने से एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जल गईं। इसमें लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग कैसे लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मुगल गार्डन के पास डल झील के किनारे बनी 15 शेडनुमा दुकानों में आग लग गई। इनमें ज्यादातर दुकानें फास्ट फूड और हैंडीक्राफ्ट की थीं, जो आग की चपेट में आईं। दमकल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आठ दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटीं। आग को अगर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान करीब सवा करोड़ रुपये के आसपास हो जाता। अभी प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जल रहीं दुकानों पर पानी फेंकने के क्रम में दो अन्य दुकानों का सामान भी खराब हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक अन्य आग की घटना कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के कालीपोरा गांव में हुई है। यहां मिडिल स्कूल की इमारत को आग लग गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल की इमारत को आग कैसे लगी, इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें