फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में जल्द बनेंगे बंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौशेरा।
शुक्रवार को नौशेरा के एसडीएम हरबंस लाल शर्मा ने नौशेरा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में नुकसान झेलने वाले परिवारों का हाल लिया। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र में पक्के बंकर व लड़ोका में प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। लोगों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही क्षेत्र में 120 पक्के बंकर बनवाए जाएंगे और प्राइमरी हेल्थ सेंटर में दो दिनों में स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी। इस दौरान एसडीएम हरबंस लाल ने लाम, पुखरणी, लड़ोका, कलसियां, भवानी, झांगड़ आदि का दौरा किया। उनके साथ डाक्टर गोविंद शर्मा बीएमओ, बरनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें