फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

zika virus: उदयपुर में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अलर्ट जारी

Mon, 29 May 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में जीका वायरस के लक्षण मिलने के बाद राजस्थान के उदयपुर में भी चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर वायरस को लेकर सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी मरीजों की गहनता से स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने गुजरात के अहमदाबाद में तीन मरीजों के जीका वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। ये तीन मरीज यहां बापू नगर इलाके में रहने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान के उदयपुर में गुजरात से आने—जाने वाले लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसके चलते सतर्कता बरतते हुए राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उदयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जीका वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार यहां करीब 98 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं। उदयपुर सीएमएचओ डॉ.संजय टाक ने बताया कि वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक जीका वायरस के मरीजों में वैसे तो कोई विशेष लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन फिर भी मुख्यत: डेंगू बुखार की तरह होते हैं। आम तौर पर बुखार, चकते होना, लाल आंखे और हाथ—पैरों में दर्द के आधार पर ही इसकी जांच करवाई जाती है। जीका वायरस संक्रमित एडीज इजिप्टाई मच्छरों के काटने से फैलता है।
विज्ञापन


ये वही मच्छर है जिसके काटने से डेंगू और चिकनगुनिया फैलते हैं। ऐसे में मरीजों की विशेष देखरेख और डॉक्टरों की ओर से सतर्कता जरूरी हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें