फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य नहीं होने से गुस्साए चार युवक टावर पर चढ़े

Sat, 17 Jun 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टावर पर चढ़े युवक(गोले में)
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड के अरनिया जोशी गांव में शनिवार को चार युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। ये चारों युवक गांव में विकास कार्य नहीं होने से नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निम्बाहेड़ा उपखंड के अरनिया जोशी ग्राम पंचायत में बिजली—पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। लोगों का कहना है कि गांव में पिछले काफी समय से कोई विकास कार्य नहीं हो रहे। जबकि जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं और समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। ऐसे में अपनी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए चार युवक यहां ग्राम पंचायत परिसर में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने भी ग्राम पंचायत के बाहर ताला जड़ दिया। मामला बढ़ने की सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और टावर पर चढ़े युवकों से समझाइश की। देर शाम पुलिस की समझाइश पर चारों युवक टावर से नीचे उतर गए। पुलिस ने युवकों को शांतिभंग मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें