फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान चूका तो युवक ने गंवाया पंजा, मशीन से चारा काटते वक्त हुआ हादसा

Tue, 02 Jan 2018 08:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक युवक का जरा सा ध्यान चूक जाने के कारण उसके साथ बड़ा हादसा हो गया जिसके बाद उसने अपने एक पंजा ही गवां दिया। मामला अजमेर जिले का है जहां भिनाय थाना क्षेत्र के चांदना गांव में मशीन से चारा काटते समय अचानक ध्यान चुकने से एक युवक अपने हाथ का पंजा गंवा बैठा।
विज्ञापन



युवक को लहुलुहान हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे अजमेर के लिए रैफर किया गया। युवक का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। चांदना गांव निवासी प्रेमलाल भील ने बताया कि हणुतिया गांव का रहने वाला प्रहलाद भील अपने ननिहाल में मशीन से चारा कटवा रहा था। अचानक उसका ध्यान भटक गया और हाथ मशीन में आ गया। इससे उसके हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें