फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, दो दिन से लापता था युवक

Tue, 08 Aug 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक युवक पिछले दो दिनों से लापता था तथा उसकी गुमशुदगी का मामला रामदेवरा थाने में पहले से ही दर्ज था।  वहीं रामसरोवर तालाब में डूबने से अब तक दो युवकों की मृत्यु हो चुकी है बावजूद उसके सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामदेवरा क्षेत्र के लोहारकी गांव का फरसाराम पुत्र पांचाराम के परिजनों ने उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। उसके परिजनों ने फरसाराम के डूबने की भी आशंका जताई थी। आशंका के आधार पर मथुरा के नाविकों द्वारा एक दिन गहन तलाशी भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद अचानक फरसाराम की लाश तालाब पर तैरती नजर आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें