आज उन दोस्तों ने बहुत कुछ खो दिया, जो ट्रेन को जबरन रोकने के लिए चेन खींचकर भाग रहे थे। इन 5 दोस्तों में से एक साथी जीवनभर के लिए उन्हें छोड़कर चला गया।
मामला राजस्थान के कोटा स्थित रामगंज मंडी का है, जहां बिशन्या खेड़ी गांव के पास चलती ट्रेन की चेन खींचकर भागे 5 दोस्तों में से दो कुएं में जा गिरे। इसमें से एक जने की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पांचो दोस्तों को कोटा के रामगंज मंडी स्टेशन उतरना था, मगर ट्र्रेन वहां से आगे निकल गई थी। ये घटना रात के 3 बजे की है और उस समय गुप्प अंधेरा था।
घटना की सूचना मिलते ही रामगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से दोनों युवकों को बाहर निकाला, जिनमें से एक युवक अनिकेत (30) की मौत हो चुकी थी, वहीं घायल दूसरे युवक राजेश प्रजापति (22) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।