फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व का पहला मंदिर, जिसे बनाने में लोहा काम में नहीं लिया जाएगा

Mon, 05 Feb 2018 05:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर जोधपुर शहर के कालीबेरी क्षेत्र में भी अक्षरधाम मंदिर का शिलान्यास आज विधिवत रूप से हुआ। इस मंदिर की खास बात ये है कि इसके निर्माण में लोहे का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाला विश्व का ये पहला अक्षरधाम मंदिर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर में कालीबेरी क्षेत्र में अक्षरधाम मंदिर का शिलान्यास किया गया। मंदिर निर्माण के लिए जोधपुर नगर निगम की ओर से 14.52 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। मंदिर निर्माण पर करीब एक हजार करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। मंदिर निर्माण की खास बात ये है कि इसमें जोधपुर के छीतर पत्थर का उपयोग किया जाएगा और इसके लिए करीब 80 फीसदी पत्थर सिरोही के पिंडवाड़ा में तराशे जा चुके हैं। निर्माण कार्य 5 साल में पूरा होगा। 
विज्ञापन

इटली से भी मंगवाए गए हैं पत्थर

demo pic
यह विश्व का पहला अक्षरधाम होगा, जिसमें लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा। अभी तक किसी भी अक्षरधाम निर्माण में लोहा इस्तमाल किया गया हैं। ऐसे में ये विश्व का पहला अक्षरधाम होगा, जिसके निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा। मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में भगवान स्वामी नारायण की मूर्ति के दर्शन होंगे।

मंदिर की डिजाइन अहमदाबाद, दिल्ली और अमेरिका के न्यू जर्सी में बनाए गए अक्षरधाम का मिश्रण होगी। इसके लिए जोधपुर के अलावा इटली से भी पत्थर मंगवाए गए हैं।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित साधु-संतो ने भी हिस्सा लिया। शिलान्यास के अवसर पर अहमदाबाद में संस्था के प्रमुख डॉ. महंत स्वामी, ईश्वर चरण स्वामी, योगी प्रेम स्वामी व कोठारी स्वामी सहित कई प्रमुख संत और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें