अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के मदार में रहने वाली विवाहिता ने रविवार को फंदा लगा लिया। मृतका के भाई ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
मदार स्थित जेपी नगर में रहने वाले संदीप अग्रवाल की 30 वर्षीया पत्नी नीतू ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संदीप ने बताया कि पड़ोसी महिला ने जब खिड़की से झांककर देखा तो घटना का पता लगा। फंदा लगाने से पहले नीतू घर में अकेली ही थी। संदीप ने बताया कि बारह साल पहले नीतू का उसके साथ विवाह हुआ था। पिछले पांच—छह साल से वह डिप्रेशन की बीमारी से ग्रसित थी, जिसका इलाज भी जारी था। उधर, मृतका के भाई रोशन ने नीतू के ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।