फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में ई-रिक्शा में सफर पर महिलाओं को नहीं देना होगा किराया

Sat, 19 Aug 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
'वसुंधरा सखी महिला वाहन' को रवाना करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
विज्ञापन
ई-रिक्शा में सफर पर महिलाओं को कोई किराया नहीं देना होगा। इतना ही नहीं उनका सफर सुरक्षित बनाने के लिए इस योजना के तहत चलने वाले ई-रिक्शा में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस भी लगा हुआ है। 
विज्ञापन


ये विशेष ई-रिक्शा राजस्थान के टोंक शहर में चलेंगे। इस योजना का नाम राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम पर ‘वसुन्धरा सखी महिला वाहन‘ रखा गया है। आज जयपुर में इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने निवास पर हरी झंडी दिखाकर किया।

यह योजना टोंक नगर परिषद की ओर से शुरू की गई है। सीएम ने इन पहल को अनूठी बताया और कहा कि अन्य शहरों में भी इस तरह का नवाचार अपनाना चाहिए। उद्घाटन के बाद राजे ने इस ई-रिक्शा की सवारी भी की। टोंक नगर सभापति लक्ष्मी जैन के अनुसार, तीन ई-रिक्शा से ये योजना शुरू की गई है और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा, वहां खड़े रहेंगे

vasundhra raje - फोटो : vasundhra raje
ये विशेष ई-रिक्शा अस्पताल और प्रमुख बाजारों में खड़े रहेंगे। इसमें बैठने वाली महिला सवारियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। 

इन ई-रिक्शा में केन्द्र और राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी फ्लैक्स तथा एलसीडी पर डिस्प्ले होगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए इनमें सीसीटीवी और जीपीएस लगाए गए हैं। इसके अलावा वसुन्धरा सखी हैल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम तथा महिला हैल्पलाइन के टेलिफोन नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं।
प्रसूताओं आदि की मदद के लिए एक वाहन को जिला अस्पताल के बाहर खड़ा रखा जाएगा। 

इस योजना के उद्घाटन के मौके पर  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में टोंक से आई महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें