महिला को क्या पता था कि वह पेड़ के नीच भले ही बैठी हो, लेकिन यहां भी उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। आखिरकार हुआ भी वही, आकाश से ऐसी आफत कड़की कि वह बच नहीं सकी।
मामला उदयपुर के सलूम्बर से जुड़ा है। यहां आज बुजुर्ग महिला लक्ष्मी मीणा गुड़गांव में अपने मवेशियों को चरा रही थी। इसी दौरान आसमान से बारिश की बूंदों का बरसना शुरू हो गया। लक्ष्मी अपने मेवशियों को लेकर एक पेड़ के नीचे आ गई। तभी अचानकर आकाश से कड़कड़ाहट करती हुई बिजली ने उसे झुलसा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, गोपाल मीणा और भंवरी मीणा बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी में पहुंचाया, लेकिन वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अभी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।