फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swine Flu: बच्ची को जन्म देकर छोड़ी दुनिया

Mon, 08 May 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में एक महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद स्वाइन फ्लू के कारण दम तोड़ दिया। इस महिला की मौत रविवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में हुई थी। 
विज्ञापन


संसार चंद्र रोड़ निवासी 32 वर्षीया पूजा को एक मई को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूजा की तबीयत दिन ब दिन बिगड़ती गई। जिसे देखते हुए रविवार को समय से पहले प्रसव कराया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद पूजा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सा विभाग की ओर से पूजा को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि उसकी मौत के बाद की गई।

दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जयपुर में तीन और नए मामले सामने आए हैं। अब तक जयपुर में स्वाइन फ्लू से मरने वाली की संख्या सात हो गई है। रविवार को  नागौर जिले के लाडनूं की रहने वाली 21 वर्षीय युवती नाजनीन को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें