अलवर के खैरथल थाना इलाके में मंगलवार को एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद महिला के ससुर को पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी जिसके बाद महिला का ससुर नरसी यादव खैरथल पहुंचा और महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका के ससुर ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर रहकर नौकरी करता है वहीं घटना के समय महिला का पति भी घर में मौजूद नहीं था। मृतका के जहर खाने के कारणों का मालूम नहीं चला है वहीं जानकारी मिलने के बाद खैरथल पुलिस सामान्य चिकित्सालय पहुंची और मृतका का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस को आत्महत्या के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।