फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ दिया क्योंकि उसे शक था...

Fri, 07 Apr 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपित पति कालूराम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर के पास स्थित जाजीवाल विश्नोईयान गांव में पत्नी की हत्या कर उसका शव जमीन में गाड़ने का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि चरित्र पर शक करने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: अजमेर के सिंहपुरा का रहने वाला कालूराम नायक पत्नी भंवरी देवी और बच्चों के साथ बनाड़ क्षेत्र के जाजीवाल विश्नोईयान गांव में रहता है। 26 मार्च को उसने पत्नी भंवरी की गुमशुदगी दर्ज करवाई और कहा कि वह भीलवाड़ा के बिजनौर में अपने पीहर जाने की कहकर निकली थी। 

इसके बाद पुलिस जांच में जुटी तो पता लगा कि भंवरी के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके शव को जमीन में गाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर शुक्रवार को एसीपी करवड़ भोपालसिंह, बनाड़ थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह आदि ने घर की तलाशी ली। घर की तलाशी में पिछवाड़े खाली प्लॉट पर जमीन खुदी होने पर कुछ संदेह हुआ। 
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर जमीन की खुदाई करवाई गई तो भंवरी देवी का शव जमीन में मिल गया। पुलिस ने बताया कि शव करीब 11 दिन पुराना होने से फूल गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। एसीपी भोपालसिंह ने बताया कि प्रकरण में अनुसंधान जारी है। हत्या की वजह पता लगाया जा रहा है। चरित्र पर संदेह होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित पति को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें