फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपाण के साथ जेल में नहीं दिया प्रवेश, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Fri, 07 Jul 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Court
विज्ञापन
परिचित कैदी से मिलने गए सिख को धार्मिक चिन्ह कृपाण के साथ जेल में प्रवेश नहीं देने के एक मामले में हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह नोटिस बलविन्दरसिंह संधू की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता गत दिनों अपने किसी परिचित से मिलने के लिए जयपुर केन्द्रीय कारागृह गया था। इस दौरान उसने अपने धर्म के प्रतीक चिन्ह के रुप में कृपाण धारण कर रखी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने कृपाण को हथियार बताते हुए जेल में प्रवेश देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते वह परिचित कैदी से मुलाकात नहीं कर सका। 

याचिका में कहा गया कि कृपाण हथियार न होकर धर्म का प्रतीक है। धार्मिक आस्था के चलते याचिकाकर्ता उसे हर वक्त धारण कर रखता है।  अन्य संवेदनशील स्थानों पर कृपाण के साथ आसानी से प्रवेश मिल जाता है। ऐसे में याचिकाकर्ता को कृपाण के साथ जेल में जाकर कैदी से मुलाकात करने की अनुमति दी जाए। जिस पर सुनवाई करते हएु एकलपीठ ने जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें