भरतपुर का सेवर कस्बा जहां एक मैरिज होम में चंद मिनटों में ही लाश का ढेर लग गया। हादसे के 12 घंटे बाद भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि खुशियों की किसकी नजर लग गई है।
जानकारी के अनुसार देर शाम अचानक तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। सेवर के अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन की दीवार बारिश और आंधी का झोंका सह नहीं सकी और दीवार गिर गई। हादसे में करीब 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जयपुर के जौहरी बाजार निवासी सैनी समाज के लोग बारात लेकर भरतपुर गए थे जहां भरतपुर के मालीपुरा के परिवार से यह संबध होने जा रहा था। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दूल्हा दुल्हन सुरक्षित बच गए मगर उनकी शादी के गवाह बने कई लोगों की जान चली गई।