फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Updates: मौसम विभाग ने दी राजस्थान के कई इलाकों में लू की चेतावनी

Sat, 03 Apr 2021 12:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

  • अनेक जिलों में कहीं कहीं उष्ण लहर या लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट: लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने राजस्थान के आगामी 48 घंटे में राज्य के अनेक हिस्सों में गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढोत्तरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को राज्य के कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व जालौर सहित अनेक जिलों में कहीं कहीं उष्ण लहर या लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है और आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभाावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच और छह अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरु जिलों में प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग में धूल भरी तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की चलने की सम्भावना है।

वहीं छह अप्रैल को जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने व मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें