पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में मेघ मेहरबान दिख रहे है। सोमवार देर रात्रि को जैसलमेर जिले में भी बारिश व ओलावृष्टि हुई हैं। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद आम लोगों के साथ किसानों को चेहरे भी खिल उठे है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बदला मौसम का प्रभाव आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित अन्य जिलों में बीते दो दिन काफी राहत भरे रहे है। मई माह में हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी हद तक तेज धूप और लू से भी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान सहित एनसीआर में जो मौसम में बदलाव देखने को मिला है उसका असर ज्यादा दिन नहीं रहेगा। जबकि राजस्थान में मानसून का आगमन अगले माह के अंत तक ही होने की संभावना है।