फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर में पानी को लेकर मचा हल्ला, इधर राजनीति शुरु

Wed, 17 May 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जिला कलेक्टर को पेयजल को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में पीने के पानी की किल्लत गहरा गई है। ग्रामीण  ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर में भी पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। इधर, इस मामले को लेकर पॉलिटिक्स भी शुरु हो गई है। 
विज्ञापन


यहां गहराते पेयजल संकट को दूर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने पीने के पानी की समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के पार्षद भी शामिल थे।

इनका आरोप है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही के कारण भीषण गर्मी के दौर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। शहरवासियों को पीने के पानी के लिए मंहगी दर पर टैंकर खरीदने पड़ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें