केंद्रीय सिंचाई मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान को भरोसा दिलाया है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना को लेकर पंजाब और हरियाणा के साथ जो झगड़ा चल रहा है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
केंद्रीय सिंचाई मंत्री गडकरी आज राजस्थान के बारां में परवन सिंचाई परियोजना के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थें। इस अवसर पर उन्होंने 8194 करोड़ रुपए की लागत के नौ कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी को लेकर जो भी मुद्दे है उन्हें मिल बैठकर सुलझाया जाएगा। खासकर हरियाणा और पंजाब के पानी के लेकर चल रहा विवाद जल्द ही दूर हो जाएगा।
इसी तरह इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत को लेकर कहा कि इस बारे में हरियाणा सीएम से बात हो गई और वहां से एनओसी मिल जाएगी। इससे राजस्थान को इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत का अधिकार मिल जाएगा।
उन्होंने यमुना का पानी भी राजस्थान लाने की मांग पर भी विचार का भरोसा दिलाया।