पूरी दुनिया इन दिनों वानाक्राइम रैंसमवेअर साइबर अटैक से भयभीत है। भारत में भी पश्चिम बंगाल व केरल सहित अन्य कई राज्यों में इसका असर देखा गया है। जयपुर में भी इस साइबर अटैक के भय से सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का कार्य ठप्प हो गया।
वानाक्राइ जेडीए के सर्वर को बंद ना कर दे इससे पूर्व जेडीए ने स्वयं ही अपना सर्वर बंद कर दिया है। इसका प्रभाव यह हुआ कि पूरे दिन जेडीए का आॅनलाइन कार्य प्रभाावित रहा है। गौरतलब है जयपुर विकास प्राधिकरण में ज्यादातर कार्य आॅनलाइन होते है। यहीं नहीं अधिकारी कर्मचारी साइबर अटैक के भय से बैकअप लेने में व्यस्त रहें। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि साइबर अटैक के भय से कितने दिन काम बंद रहेगा। गौरतलब है इस साइबर अटैक के कारण भारत में दो बैंक, दिल्ली की दो कंपनी, एक मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी सहित आंध्र पुलिस के भी कई कम्पयूटर इस साइबर अटैक का शिकार हुए है। इस अटैक में हैकर आपके कम्पयूटर को लॉक कर देता है।
उसे पुन: प्रारंभ करने के ऐवज में बिटकॉइन की मॉग की जाती है। बिटकॉइन डिजीटल करेंसी है। आपका सिस्टम प्रारंभ करने के ऐवज में 300 बिटकॉइन मांगें जाते है। भारतीय करेंसी में एक बिटकॉइन की कीमत करीब एक लाख रुपए है। यदि एक हफ्ते के भीतर यह पैसे जमा नहीं कराए जाते है तो फाइल डिलीट कर दी जाती है।