फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद 'विरुष्का' का देखिए ये नया रूप, जो नाचेंगे किसी और के इशारों पर

Sat, 06 Jan 2018 05:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Virushka
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक नई खबर है। 'विरुष्का' अब एक नए रूप में नजर आएंगे। वो साथ में उड़ान भरेंगे और साथ ही जमीन पर भी उतरेंगे। बस वो यह सब करेंगे किसी और के इशारे पर।
विज्ञापन


दरअसल ये अनोखा मामला जयपुर के पतंगबाजों से जुड़ा है। जयपुर के पतंग बनाने वालों ने अब विरुष्का को यह नया रूप प्रदान किया है। इसमें दोनों को पंतग का रूप दिया गया है। दोनों का नाम अब उन हस्तियों में शुमार हो गया है, जिन पर पतंगें बनाई जाती है।

इस बार जो पतंगें बनाई गई हैं, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम आदित्यनाथ, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए खास है ये रूप

विराट और अनुष्का की पतंग - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में विरुष्का की जो पतंग बनाई गई है, वो बेहद खास भी है। इसमें विराट कोहली को ब्लू कलर का सूट पहनाया  गया है और टाई भी लगाई गई है। दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।

अनुष्का को गुलाबी रंग की कपड़े पहनाए गए हैं तो गोटा पत्ती से सजाया गया है। अनुष्का को कागज चिपकाकर गहनें भी पहनाए गए हैं। दोनों की इस तरह की पतंगें शहर में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें