फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ग्रामीणों ने इसलिए काट दी मादा पैंथर की गर्दन

Wed, 07 Jun 2017 10:07 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान में पिछले कुछ माह में पैंथर और इंसानी टकराव की खबरों में तेजी से ईजाफा हुआ है। ताजा घटनाक्रम में मंगलवार को बांसवाड़ा के लालपुरा क्षेत्र में गुस्साए ग्रामीणों ने एक मादा पैंथर को ना केवल मार डाला अपितु उसकी गर्दन और आगे की दो टांगें काट दी।
विज्ञापन


दरअसल इस मादा पैंथर ने ग्रामीण रामजी की बकरी का शिकार किया था। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो वे बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और पैंथर को भगाने के लिए उसे पत्थर मारने लगे। हमले से गुस्साई पैंथर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिससे दो लोग घायल हो गए।

वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बाद में पैंथर को घेरकर मार डाला। यहीं नहीं उन्होंने पैंथर को शव को क्षत—विक्षत कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के खिलाफ विभागीय प्रकरण दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व अलवर के सरिस्का में भी गुस्साए ग्रामीणों ने एक पैंथर को जलाकर मार डाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें