लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की शिकार हुई एक पीड़िता ने समाज में लोकलाज के मारे फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।
मामला धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में आने वाले जसवंतपुरा गांव का है जहां दीपावली के दिन एक 19 वर्षीय युवती से हुई छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती की वारदात के बाद से आहत युवती ने आज अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर के दिन शाम के वक्त युवती अपने घर पर अकेली ही थी और उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए गांव के ही दो युवक सुरेश और हाकिम उसके साथ जोर जबरदस्ती करनी चाही और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। घटना के बाद युवती के परिजनों ने कौलारी थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।