फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत के गढ़ में वसुंधरा की ललकार, रोड शो भी होगा

Sun, 30 Apr 2017 08:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
जोधपुर शहर दो दिन तक भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ तमाम प्रदेश भाजपा के आला नेता यहां प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति 30 व एक को होने वाली बैठक में सम्मलित होने के लिए आ रहें है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर में एक रोड शो भी करेंगी। गौरतलब है कि जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है। वसुंधरा राजे का यहां रोड शो करना अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव पूर्व पार्टी की तैयारियों के रुप में देखा जा रहा है। साथ ही पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी का श्रेय लेने की होड़ भी इन दोनों नेताओं में मची हुई है। जहां भाजपा यह कह रही है कि नए एमओयू के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 40 हजार करोड़ रुपए बचा लिए। वहीं गहलोत ने निशाना साधा है कि रिफाइनरी को लेट कर मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों को रोजगार छिना है इसलिए राजे को लोगों से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें